Last Updated:
श्रावणी मेले में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. यह ट्रेनें 26 और 27 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक अलग-अलग दिन चलेंगी. यह ट्रेनें जमालपुर-किऊल रूट से होकर गुजरेंगी. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
भागलपुरः विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्रावणी मेला शुरू होने वाला है. इस दौरान सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. आम यात्रियों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल और पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए एक बड़ा फैसला लिया है.
भागलपुर से रांची के बीच दो जोड़ी विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से कांवरियों को सफर में महा-राहत मिलेगी. साथ ही ट्रेनों में होने वाली बर्थ की मारामारी और अतिरिक्त भीड़ को भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा.
27 जुलाई से चलेगी पहली भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन
आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार, पहली स्पेशल ट्रेन भागलपुर से हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन आगामी 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नियमित रूप से चलाई जाएगी. वापसी में यही ट्रेन रांची स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को खुलेगी. वापसी का सफर 28 जुलाई से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक चलेगा. समय सारणी के अनुसार, भागलपुर से यह ट्रेन शाम 6:30 बजे खुलेगी. यह सुल्तानगंज, जमालपुर और किऊल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसके बाद अगले दिन शाम 5:15 बजे रांची पहुंचेगी.
26 बोगियों वाली दूसरी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे ने दूसरी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की भी घोषणा की है. यह ट्रेन 26 बोगियों वाली होगी. भागलपुर से यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को पटरी पर दौड़ेगी. इसका परिचालन 27 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक होगा. वापसी दिशा में यह ट्रेन रांची से प्रत्येक रविवार और बुधवार को खुलेगी. रांची से यह ट्रेन 26 जुलाई से शुरू होकर 09 सितंबर 2026 तक भागलपुर के लिए चलेगी. समय की बात करें तो यह ट्रेन भागलपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी. वहीं रांची से इसके खुलने का समय शाम 6:30 बजे तय किया गया है. यह ट्रेन भी जमालपुर-किऊल रूट होकर ही अपनी यात्रा पूरी करेगी.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.