भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला पहुंचीं मंत्री दीपिका पांडेय, टांगीनाथ धाम में किए दर्शन, बच्चों से...




गुमला|झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय शनिवार को पारिवारिक दौरे पर गुमला पहुंचीं। स्थानीय सर्किट हाउस में डीसी दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां व डीडीसी ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, मनीष कुमार, नगर अध्यक्ष जय सिंह, अभिषेक सोरेंग सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में करीब आधे घंटे तक रुकने के दौरान मंत्री ने स्थानीय बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें स्नेह व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेसी नेता एकरामुल हक की पोती अरफा से पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली व मन लगाकर पढ़ाई करने व अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top