Last Updated:
Beauty Tips: कई बार देखा जाता है कि नींबू को इस्तेमाल के बाद लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं. दरअसल, नींबू के छिलके में भी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है और विटामिन सी भी. ऐसे में रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनिधि बताती हैं कि इसको अपने कोहनी अपने घुटने व अपने पैर में रगड़ लें. यह प्राकृतिक रूप से कालेपन को साफ कर देता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
इसको क्लीन करने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में मैनीक्योर में हजारों खर्च करते हैं या फिर खासतौर पर कोहनी और घुटने का जो कालापन होता है. कई बार महिलाओं को थोड़ा सा शर्म महसूस करवाता है और महिलाएं इसको हटाने के लिए हजारों हजार रुपए का क्रीम लगाती हैं, पर रिजल्ट वैसा नहीं निकल पाता है.
ये छोटा सा उपाय आप कर लें और फिर देखिए एक महीने में ही आपका स्किन कितना क्लियर दिखाई देने लगेगा. इसके लिए आपको कुछ अधिक नहीं, बस जो नींबू आप इस्तेमाल कर लेते हैं, उसके छिलके को सुरक्षित रखना है.
अब उसमें थोड़ा सा चीनी जो आप घर में साधारण इस्तेमाल करते हैं, उसके कुछ दाने डाल दीजिए और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दीजिए. यह सब नींबू के छिलके के अंदर ही डालना है और फिर अपने कोहनी, घुटने और जहां पर शरीर में कालापन है. वहां पर रगड़ लीजिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ध्यान रखना है कि ऐसा आपको 1-2 मिनट तक लगातार करते रहना है, मतलब रगड़ते रहना है. फिर इसको कम से कम आधा घंटा छोड़ देना है. अगर आपके पास बहुत समय है तो एक घंटा भी छोड़ दीजिए, कोई दिक्कत नहीं और इसके बाद साफ पानी से इसको धो लीजिए.
ऐसा आप सुबह- शाम करिए. एक हफ्ता में ही आपको रिजल्ट देखने को मिल जाएगा. ब्यूटी एक्सपर्ट सुनिधि बताती हैं कि नीबू में एंटीऑक्सीडेंट तो है ही, साथ में विटामिन सी और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है.
इस वजह से यह शरीर के डेड स्किन को बड़े ही आसानी से हटा देता है. जहां बेकिंग सोडा गंदगी को हटाने में कारगर है और चीनी बढ़िया से स्क्रब करता है. यह तीनों का जब मिश्रण मिलता है तो अच्छे से अच्छे स्किन और कालापन एकदम हट जाती है.