भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में एक ही रात 12 दुकानों के ताले तोड़े:नकदी व सामान...




जमशेदपुर के मानगो-डिमना रोड स्थित बाजार में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ओलीडीह थाना क्षेत्र के इस बाजार में अज्ञात बदमाशों ने एक ही रात में करीब 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़ दिए और नकदी समेत कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरों ने मुख्य रूप से किराना, मेडिकल और रोजमर्रा के सामान की दुकानों को निशाना बनाया। जिन दुकानों में चोरी की पुष्टि हुई है, उनमें श्याम जनरल स्टोर, विष्णु भंडार, मां वैभव वैष्णो मेडिकल, मनोज केजरीवाल का हार्डवेयर दुकान, रामाज्ञा आटा चक्की, राधा कृष्ण ट्रेलर और शुभम स्टोर शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया गया। दुकानों के टूटे ताले मिले, बिखरा मिला सामान रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो बाजार का दृश्य देखकर दंग रह गए। अधिकांश दुकानों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकानों के गल्लों में रखी नकदी, जरूरी सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी हुई हैं। हालांकि कुल नुकसान का आकलन अभी दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी मौके पर जुट गए। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस जांच में जुटी, गश्त पर उठे सवाल घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद दुकानदारों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर नियमित गश्त होती, तो इतनी बड़ी चोरी की घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top