भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर हुए अरेस्ट:₹ 5 लाख का ब्राउन...




चतरा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाल बिछाकर तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपए मूल्य की अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इसके बाद हजारीबाग के चौपारण की ओर भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी। पीराटांड़ के पास तीनों आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम भउसाहेब (आईपीएस) और गिद्धौर अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने पीराटांड़ के पास पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी 19 वर्षीय शुभम कुमार, 22 वर्षीय रौशन कुमार तथा बिहार के गया जिले के 20 वर्षीय सुमित कुमार शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से सफेद और काले रंग की प्लास्टिक में लिपटी कुल 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (DL9SCE-1930) और एक सफेद रंग का आईफोन 13 भी जब्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने इस मामले में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 80/26 दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सिमरिया एसडीपीओ शुभम भउसाहेब ने बताया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है। क्षेत्र में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top