भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घास काटकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत



दुमका| दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के भातुड़िया गांव के पास शुक्रवार की दोपहर घास लेकर घर वापस लौट रही 40 साल की कैला देवी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। पति सुदर्शन मांझी के बयान लेकर नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति ने बताया कि दोपहर को पत्नी मवेशियों के लिए जंगल से घास काटकर वापस लौट रही थी। इस बीच तेज बारिश शुरू हो गई। जल्दबाजी में पत्नी सड़क पार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग गया। हादसे में पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो पत्नी खून से लथपथ होकर सड़क पर गड़ी थी। स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चले इलाज के बाद पत्नी की मौत हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top