भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चीराचास में 15 से 19 तक श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन



बोकारो | चीराचास स्थित मां करूणानन्दोमयी मंदिर में 15 से 19 जुलाई तक भव्य श्री विष्णु यज्ञ, श्रीराम चरितमानस पारायण एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह दैविक अनुष्ठान काशी के बाल व्यास विजय शंकर चतुर्वेदी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित हो रहा है। श्रीधाम अयोध्या से पधार रहे कथावाचक श्री सत्यम पीठाधीश्वर पूज्य श्री नरहरि दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। वहीं काशी (वाराणसी) से पधार रहे मानस भास्कर श्री विधासागर पाण्डेय जी द्वारा श्रीरामचरितमानस पारायण एवं कथा का वाचन किया जाएगा। 15 जुलाई को प्रातः 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकाला जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top