भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Food And Recipe : सुबह नाश्ते में एक कटोरी हैदराबादी शाही तल्बीना,...


Last Updated:

Hyderabad Food Recipe : हैदराबादी शाही तल्बीना सुन्नत, सेहत और नवाबी ज़ायके का संगम है. यह जौ, खजूर, शहद और मेवों से बनता है. इसे ठंडा परोसने से गर्मी में राहत मिलती है. गर्मियों में इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करके परोस सकते हैं. सुबह के नाश्ते में ठंडा-ठंडा हैदराबादी शाही तल्बीना स्वाद के साथ दिनभर ताजगी और ऊर्जा का एहसास भी देता है.

ख़बरें फटाफट

Hyderabad Food : हैदराबाद में नाश्ते और मिठास का अपना ही अलग अंदाज है. अगर आप हैदराबादी स्वाद के साथ सेहत और सुन्नत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो हैदराबादी शाही तल्बीना की यह रेसिपी आपके लिए है. हैदराबाद की गर्मी और यहां के जायके को ध्यान में रखते हुए इसमें जौ के साथ सूखे मेवे और असली खजूर का खास इस्तेमाल किया जाता है.

जरूरी सामग्री
जौ का दलिया 4 बड़े चम्मच (रातभर या कम से कम 2 घंटे भीगा हुआ).
फुल क्रीम दूध 3 कप.
सऊदी अजवा या सुकरी खजूर.
असली शहद 2 बड़े चम्मच.
मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू).
हरी इलायची पाउडर थोड़ा सा.
असली जाफरान 5 से 6 धागे.

बनाने का हैदराबादी तरीका

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गर्म करें. जब दूध में उबाल आ जाए, तब भीगे हुए जौ का दलिया पानी छानकर इसमें डाल दें. धीमी आंच पर इसे 15 से 20 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें, ताकि जौ अच्छी तरह गल जाए और दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा होने लगे. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें कटे हुए खजूर और भीगा हुआ जाफरान डालें. इससे तल्बीना को शाही रंग और हल्की खुशबू मिलेगी. इसे 5 मिनट और पकने दें. अब इसमें इलायची पाउडर और आधे कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद गैस बंद कर दें. तल्बीना को थोड़ा गुनगुना होने दें. इसके बाद इसमें ऊपर से शहद मिलाएं. शहद को हमेशा हल्का ठंडा होने पर ही डालें, ताकि उसका स्वाद और गुण बने रहें.

हैदराबादी स्टाइल में ऐसे करें सर्व
हैदराबाद की शादियों में परोसे जाने वाले शाही मीठे की तरह इस तल्बीना को मिट्टी के कुल्हड़ या कांच के बाउल में परोसें. ऊपर से पिस्ता, बादाम की कतरन और चाहें तो चांदी का वर्क लगाकर सजाएं. गर्मियों में इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करके परोस सकते हैं. सुबह के नाश्ते में ठंडा-ठंडा हैदराबादी शाही तल्बीना स्वाद के साथ दिनभर ताजगी और ऊर्जा का एहसास भी देता है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top