Last Updated:
Ranchi Best Colony: रांची का मोराबादी इलाका एक मिनी टाउन है. यहां अपार्टमेंट, डुप्लेक्स, हरियाली, बच्चों का गार्डन, स्ट्रीट फूड, फेमस चाय और ऑक्सीजन पार्क जैसी सुविधाएं हैं. लोग यहां 25-30 हजार रुपये तक महीने का किराया देते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
झारखंड की राजधानी रांची में कुछ कॉलोनी ऐसी हैं, जहां पर रहने के लिए लोग 25 से 30 हजार रुपये तक चुकाते हैं. यहां पर रहना हर कोई पसंद करता है. दरअसल, रांची के मोराबादी इलाके में जहां पर एक से बढ़कर एक अपार्टमेंट और डुप्लेक्स हैं. ऐसे में यहां पर सबसे खास बात यह है कि खूबसूरत ग्राउंड से लेकर हरियाली, छोटे बच्चों के लिए अलग गार्डन हर एक चीज देखने को आपको मिलेगा.
यहां पर साफ सफाई का भी विशेष ख्याल रखा जाता है. आप यह कह सकते हैं कि यह मोराबादी एरिया अपने आप में एक मिनी टाउन है. यहां पर स्ट्रीट फूड का एक लाइन नहीं है और पूरे रांची से लोग यहां पर स्ट्रीट फूड एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं. यहां आपको हर एक चीज मिलेगा वह भी एकदम स्वादिष्ट और यूनिक.
इस इलाके की सबसे खास बात यह है कि यहां की चाय पूरे रांची में फेमस है. तंदूरी चाय से लेकर गुलाबी चाय. जैसा आप चाहेंगे वैसा मिलेगा ऐसे में लोग अपने अपार्टमेंट से निकल के वॉकिंग डिस्टेंस में यह सारी चीजों का मजा लेते हैं. बगल में ही ऑक्सीजन पार्क है. जहां पर क्रिकेट खेलते हैं और बगल में ही चिल्ड्रन पार्क है. जहां बच्चों को ले जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ऐसे में एक ही जगह सब कुछ मात्र 500 मीटर के दायरे में ही आपको मिल जाएगा. यही कारण है कि यहां पर लोग अच्छा खासा रेंट देकर भी रहने के लिए राजी हो जाते हैं, साफ सफाई तो ऐसी देखकर दिल गार्डन गार्डन हो जाएगा और सड़के तो ऐसी की रांची का सबसे बेस्ट सड़क, एक गड्ढा भी नहीं मिलेगा. यहां पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं है. इस वजह से अधिक शोर शरबा भी नहीं है.
यहां पर आपको एक से बढ़कर एक अपार्टमेंट देखने को मिलेंगे. किसी का रेट 15,000 है तो किसी का 25 तो किसी का 30,000. 3BHK फ्लैट अगर आप लेते हैं तो 30,000 तक चुकाने पड़ेंगे, लेकिन हां, सिक्योरिटी से लेकर और भी कई सारे फैसेलिटीज देखने को मिलती है. यहीं बगल में टैगोर हिल है. जहां से पूरी रांची का मनोरम नजारा दिखता है.
वहीं, बगल में ही वेंडर मार्केट है. जहां पर सब्जी से लेकर से इटालियन खाना तक आपको एक जगह ही मिल जाएगा. शाम के समय यहां पर वॉकिंग करने निकलिए दिल खुश हो जाएगा. एकदम बॉलीवुड स्टाइल में स्ट्रीट लैंप और बैठने की चेयर रखी रहती है. यहां पर रात में 10:00 बजे तक लोग खाने के बाद वॉकिंग करते हैं, कोई डर नहीं.
यही कारण है कि लोग यहां पर आना पसंद करते हैं व अधिक रेंट देना भी पसंद करते हैं. बगल में रांची कॉलेज भी है. कई बार तो लोग रिटायरमेंट के बाद आराम से यहां पर घर बनाने का सपना भी देखते हैं और मजे से अपने बुढ़ापा का समय व्यतीत करते हैं. बिना शोर शराबा, खूबसूरत वातावरण के बीच में यहां पर रहने का अनुभव काफी शानदार रहता है.