भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मजदूर संघ बोकारो थर्मल इकाई की नई कमेटी गठित



बोकारो थर्मल | डीवीसी मजदूर संघ, बोकारो थर्मल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध संगठन की बैठक बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरघा बसु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी डीवीसी बोकारो थर्मल के कर्मचारियों एवं मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष, विवेकानंद कुमार एवं जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, रवि चंद्र कुमार को यूनिट सचिव, शाकिद एकराम एवं सुनील प्रसाद को कनिष्ठ सचिव, संजय कुमार राय एवं संगीता कुमारी को सहायक सचिव, जयंत कुमार मुर्मू को संगठन सचिव, केरल टुडू को कोषाध्यक्ष, सरोज कुमार को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top