Last Updated:
रेलवे के ये 2 नए प्रोजेक्ट्स ओडिशा और झारखंड के 4 जिलों को कवर करेंगे. ये रेल के नेटवर्क को 145 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे. बताया जा रहा है कि इस मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट से लगभग 1526 गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इन गांवों की कुल आबादी 14 लाख के आसपास है. इससे लाखों लोगों का सफर आसान होगा.
रांची: आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज रेल मंत्रालय के 2 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. इसके तहत ओडिशा और झारखंड के चार जिलों में दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. इससे इस रूट का रेलवे नेटवर्क लगभग 145 किलोमीटर बढ़ जाएगा. इस प्रोजेक्ट्स की अनुमानित लागत 3907 करोड़ रुपये है और 2030-31 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है.
जिन दो प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है उनमें पारादीप-हरिदासपुर की डबलिंग और राजखरसावां- डांगोआपोसी की चौथी लाइन को मंजूरी दी गई है. बढ़ी हुई लाइन कैपेसिटी से मोबिलिटी बढ़ेगी. इससे इंडियन रेलवे की क्षमता और बढ़ेगी. ये मल्टी ट्रैकिंग प्रपोजल ऑपरेशन को आसान बनाने और कंजेशन कम करने के लिए हैं.
रेलवे के ये 2 नए प्रोजेक्ट्स ओडिशा और झारखंड के 4 जिलों को कवर करेंगे. ये रेल के नेटवर्क को 145 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे. बताया जा रहा है कि इस मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट से लगभग 1526 गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इन गांवों की कुल आबादी 14 लाख के आसपास है. इससे लाखों लोगों का सफर आसान होगा.
प्रस्तावित कैपेसिटी बढ़ाने से देश भर के कई खास टूरिस्ट जगहों तक रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इसमें ललितगिरी बौद्ध कॉम्प्लेक्स, बलदेवजू मंदिर और मेघाहातुबुरु हिल्स जैसी जगह शामिल हैं. ये मल्टी ट्रैकिंग रेल प्रोजेक्ट कोयला, आयरन, लाइमस्टोन और जिप्सम जैसे खनिजों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए जरूरी रास्ता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें