Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 16 july 2026: धनु राशि वालों को आज निवेश और आर्थिक समझौतों से बचना होोगा. सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे. प्रेम संबंधों में खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत होगा. कार्यस्थल पर नई चीजें सीखने को मिलेंगी. पर बहस से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जानें आज का धनु राशिफल.
जमुई: 16 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आयेगा. लेकिन आज उन्हें काफी सावधानी बरतनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज दिन की शुरुआत चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे. चंद्रमा के इस स्थिति के कारण आज धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में समझदारी बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस कारण धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज बढ़ेगा. अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं, तो उसमें आपको फायदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज रात में सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे. इस कारण धनु राशि के जातकों को परिवार के मामले में सतर्क रहना चाहिए. हालांकि बुध की वक्री चाल के कारण आपको आज किसी भी तरह के लेन देन या दस्तावेज संबंधी काम में सावधानी बरतनी चाहिए.
आज ना करें किसी भी तरह का आर्थिक निवेश
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह के निवेश से तौबा करना चाहिए. उन्होंने बताया कि यदि आप नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेना चाहिए. कामकाज वाले जगह पर आज आपको काफी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. आज आपको किसी नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा. ऑफिस में आज किसी भी बात पर बहस से बचें.
बातचीत से प्रेम संबंध में आएगी नजदीकियां
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रेम संबंधों में आज खुलकर बातचीत करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. यदि किसी बात को लेकर गलतफहमी चल रही है तो उसे शांतिपूर्वक दूर करने का प्रयास करें. अगर आप विवाहित हैं तो आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ लेना बेहतर रहेगा. आज आप किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक पीला तथा शुभ रंग 3 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें