भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआर इंटरनेशनल एकेडमी की तीनों शाखाओं में पौधरोपण




भास्कर न्यूज | तेलो पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसआर इंटरनेशनल एकेडमी की तीनों शाखाओं में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करना था। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। इस अवसर पर बच्चों ने केवल पौधे लगाने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा वर्मा ने कहा कि आज की पीढ़ी का पर्यावरण के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा संवेदनशील नागरिक बनाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top