भास्कर न्यूज|कुडू प्रखंड में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नशे के आदी युवा हो रहे है। साथ ही क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में चोरी और अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण नशा का कारोबार है। उसमें प्रमुख गांजा और ब्राउन शुगर है। इसका संगठित अवैध कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए इलाकों में नेटवर्क बनाकर नशे का कारोबार चला रहे हैं। मंगलवार को कुडू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुडू पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर कुल 25 ग्राम स्टोन मार्क ब्राउन शुगर बरामद की। बताया गया एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक कुडू बाजार में ब्राउन तस्करी आए है। जिसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई। बाजार में बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग छह लाख रुपए आंकी गई। वही पुलिस मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क की जांच में जुटी है। वही मामले को लेकर बुधवार को कुडू थाना परिसर में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक अलग-अलग मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्करी के लिए कुड़ू थाना क्षेत्र होकर गुजरने वाले है। एसपी के सूचना पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, चांपी पिकेट प्रभारी सुजीत होरो, अवर निरीक्षक जेनी सुधा तिग्गा सहित पुलिस जवानों ने लोहरदगा लुकैया मुख्य पथ पर चांपी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस स्कूटी सवार एक युवक और मोटरसाइकल सवार को रोक कर दोनों की तलाशी ली गई, तो दोनों के पैकेट से प्लास्टिक दो पुड़िया निकला। प्लास्टिक खोल कर जांच की तो प्रतिबंधित ब्राउन शुगर निकला। दो वाहनों को जब्त छानबीन में दोनों युवकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र निवासी अक्षत कुमार और रोहित कुमार के रूप में किया गया है। दोनों में से एक के पास से 17 ग्राम और दूसरे से 8 ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया।
Source link