भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IMD Weather Today Live | Bay of Bengal Low Pressure | IMD...


होमताजा खबरदेश

बंगाल की खाड़ी की पेट में दर्द, कई राज्‍यों में जोरदार बारिश, दिल्‍ली में आफत

Last Updated:

IMD Weather Today: भारत के अधिकांश इलाकों में मानसून सक्रिय हो चुका है. दिल्‍ली और मुंबई में मूसलाधार बारिश ने तांडव दिखाने के बाद अब कुछ दिनों का ब्रेक लिया है. अब देश के पूर्वी और उत्‍तर-पूर्वी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं. बंगाल की खाड़ी के मूड में आए बदलाव की वजह से नॉर्थईस्‍ट के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश आदि में बारिश होने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी की पेट में दर्द, कई राज्‍यों में जोरदार बारिश, दिल्‍ली में आफतZoom

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की वजह से कई राज्‍यों में जोरदार बारिश होने की संभावना है. (फाइल फोटो/Reuters)

IMD Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र (Bay of Bengal Low Pressure) के प्रभाव से बारिश से जुड़ी गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. सबसे अधिक असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिलेगा. वहीं, दिल्‍ली-NCR में पसीने वाली गर्मी का प्रकोप फिलहाल जारी रहेगा. देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में अभी बारिश की कोई उम्‍मीद नहीं है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top