भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा:चार गिरफ्तार, औजार और सामान...




जमशेदपुर के मानगो और ओलीडीह क्षेत्रों में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। डीएसपी दयानंद प्रसाद ने बताया कि यह वारदात 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि को हुई थी। चोरों ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की कुल 12 दुकानों को निशाना बनाया था। इनमें जगदंबा होटल के पास स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर, वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर और गीतांजलि स्टोर शामिल हैं। दुकानदारों की शिकायत के बाद ओलीडीह ओपी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान शंकर हेम्ब्रम, मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू और विक्की मुखी के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी ओलीडीह थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान मानगो और ओलीडीह की सभी 12 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, जैसे लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल), चैन पुली और चोरी की एक सिलाई मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top