भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कभी इंटीमेट सीन ठुकरा देने वाली कोयल मलिक कौन हैं?


Last Updated:

बंगाली सिनेमा के सिल्वर स्क्रीन पर दो दशकों तक राज करने वाली और दर्शकों के दिलों की धड़कन ‘टॉली-क्वीन’ कोयल मलिक ने पश्चिम बंगाल की सियासत के पर्दे पर एक बहुत बड़ा कड़ा क्लाइमेक्स ला दिया है. तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बीते 6 अप्रैल 2026 को संसद के उच्च सदन की दहलीज लांघने वाली राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक ने अचानक अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर पूरी टीएमसी को गहरे सस्पेंस में डाल दिया है.

अपनी अदाओं से कभी बांग्ला फिल्मों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रुक्मिणी मलिक (कोयल मलिक) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को भी हिला दिया है. उन्होंने ममता बनर्जी की टीएमसी को झटका देते हुए राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया. जितनी बातें आज कोयल मलिक को लेकर बंगाल की राजनीति में हो रही है, एक समय वहां की फिल्मों में भी उनकी खूब चर्चा होती थी. (फोटो : कोयल मलिक फेसबुक)

राजनीति में आने से पहले कोयल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग का एक बेहद चर्चित और लोकप्रिय चेहरा रही हैं. उन्हें टॉलीवुड की ‘टॉली-क्वीन’ भी कहा जाता है. पिछले दो दशकों से वह बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. एक वक्त फिल्मों में होने वाले इंटीमेट सीन को ठुकराकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. (फोटो : कोयल मलिक फेसबुक)

कोयल मलिक ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में सुपरहिट फिल्म ‘नेटर गुरु’ से की थी. इसके बाद ‘बंधन’ (2004), ‘शुभदृष्टि’ (2005), ‘पागलू’ (2011), ‘हेमलॉक सोसाइटी’ (2012) और ‘मितिन माशी’ थ्रिलर सीरीज (2019) जैसी कई सफल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई. (फोटो : कोयल मलिक फेसबुक)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कोयल मलिक को अपने शानदार अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं. उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड बांग्ला, दो बीएफजेए अवॉर्ड और साल 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिष्ठित ‘महानायक सम्मान’ प्रदान किया गया था. (फोटो : कोयल मलिक फेसबुक)

अगर उनके पारिवारिक जीवन की बात करें तो कोयल मलिक बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रंजीत मलिक और दीपा मलिक की बेटी हैं. फिलहाल उनके फैसले ने टीएमसी की राजनीति और पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. (फोटो : कोयल मलिक फेसबुक)

कोयल मलिक ने 6 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी. उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए नामित किया था, हालांकि अब उनके अचानक इस्तीफे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है. (फोटो : कोयल मलिक फेसबुक)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top