भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला श्रद्धालुओं के आस्था को नहीं...


Last Updated:

गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु चंद्रमणि ने बताया कि रामलला के दर्शन कर उन्हें अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं. साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था सराहनीय है. उन्होंने कहा कि अयोध्या अब एक दिव्य और भव्य नगरी बन चुकी है, जिसे देखकर स्वर्ग जैसा अनुभव होता है.चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलती का असर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर नहीं पड़ सकता. लोग पहले की तरह श्रद्धा से रामलला के चरणों में दान अर्पित कर रहे हैं.

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच जारी है, लेकिन क्या इसका असर श्रद्धालुओं की आस्था पर दिखाई दे रहा है. दरअसल देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. रामलला के दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालु पहले की तरह श्रद्धाभाव से दान भी कर रहे हैं. मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं और श्रद्धालुओं का कहना है कि कुछ लोगों की गलती से उनकी आस्था कमजोर नहीं हो सकती.

गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु चंद्रमणि ने बताया कि रामलला के दर्शन कर उन्हें अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं. साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था सराहनीय है. उन्होंने कहा कि अयोध्या अब एक दिव्य और भव्य नगरी बन चुकी है, जिसे देखकर स्वर्ग जैसा अनुभव होता है.चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलती का असर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर नहीं पड़ सकता. लोग पहले की तरह श्रद्धा से रामलला के चरणों में दान अर्पित कर रहे हैं.

राम मंदिर में भगवान के प्रति नहीं कम हुई आस्था

कुशीनगर से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि राम मंदिर की भव्यता और दर्शन व्यवस्था ने उन्हें अभिभूत कर दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर यह प्रचार किया गया कि चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है. मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था के अनुसार दान भी कर रहे हैं और कहीं भी यह नहीं लगता कि इस घटना का कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

जौनपुर से पहुंचे श्रद्धालु रमेश गुप्ता ने कहा कि वह कई बार अयोध्या आ चुके हैं और हर बार यहां श्रद्धालुओं की आस्था पहले जैसी ही दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि कुछ आरोपों के आधार पर यह कहना कि लोग अयोध्या आना छोड़ रहे हैं, पूरी तरह गलत है.रामलला के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास अटूट है. उन्होंने स्वयं परिवार के साथ दर्शन किए और मंदिर में दान भी अर्पित किया. उनके अनुसार मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारु हैं और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.

दर्शन और दान दोनों कर रहे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं का कहना है कि रामलला के प्रति उनकी आस्था किसी घटना से प्रभावित नहीं हो सकती. उनका विश्वास भगवान श्रीराम में है और वही उन्हें अयोध्या खींचकर लाता है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालु दर्शन के साथ अपनी श्रद्धा के अनुसार दान भी कर रहे हैं. उनका मानना है कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी जांच और कार्रवाई प्रशासन का विषय है, लेकिन इससे उनकी धार्मिक भावना और भगवान के प्रति विश्वास में कोई कमी नहीं आई है. राम मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालु उत्साह के साथ रामलला के दर्शन कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की प्रतिक्रियाएं यह संकेत देती हैं कि चढ़ावा चोरी की घटना के बावजूद भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था पहले की तरह मजबूत बनी हुई है और श्रद्धालु पूरे विश्वास के साथ रामलला के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top