Last Updated:
Bokaro’s Famous Frozen Banana Shop: बोकारो के सेक्टर 4 में शोएब, फ्रोजन बनाना स्लाइस बेच रहे हैं. मुंबई में काम करने के दौरान उन्होंने यह हेल्दी और स्वादिष्ट डेजर्ट बनाना सीखा था. एक प्लेट में 3 छोटे केले होते हैं जिस पर ड्राईफ्रूट और क्रीम की लेयर होती है. कीमत 40 रुपये प्लेट है.
बोकारो. अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो ऐसे में बोकारो सेक्टर 4 में मिलने वाला फ्रोजन बनाना स्लाइस ट्राई कर सकते हैं. चास के शोएब, केले से तैयार इस खास डेजर्ट को चॉकलेट, वनीला, पाइनएप्पल फ्लेवर की कोटिंग के साथ और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे ग्राहकों को परोस रहे हैं, जो लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
खास बातचीत में शोएब ने बताया कि उन्हें इस डिश का आइडिया मुंबई में काम करने के दौरान मिला. वहां उन्होंने करीब एक साल तक एक फ्रूट स्टॉल पर काम किया, जहां फ्रोजन फ्रूट डिश की काफी मांग रहती थी. इसके बाद उन्होंने इंटरनेट के जरिए इसकी पूरी जानकारी जुटाई और बोकारो लौटकर अपना स्टॉल शुरू कर दिया.
हेल्दी मीठा
शोएब ने आगे बताया कि उनके स्टॉल पर ग्राहकों को सिर्फ 40 रुपये में तीन फ्रोजन बनाना स्लाइस दिए जाते हैं. इसमें ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार डार्क चॉकलेट, वनीला, पाइनएप्पल या टू-इन-वन फ्लेवर का चुनाव कर सकते हैं. स्वाद के साथ-साथ यह डिश देखने में भी काफी आकर्षक लगती है.
ऐसे होता है तैयार
फ्रोजन बनाना स्लाइस तैयार करने की रेसिपी को लेकर शोएब ने बताया कि सबसे पहले केले को अच्छी तरह साफ कर हाइजीनिक तरीके से छीलकर पतली स्लाइस में काटा जाता है. इसके बाद उस पर चॉकलेट, वनीला या पाइनएप्पल क्रीम की लेयर लगाई जाती है. फिर आलमंड, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स के बारीक चूरे से गार्निश कर इसे तैयार किया जाता है और ग्राहकों को परोस दिया जाता है.
दुकान की टाइमिंग
इस स्टॉल को शुरू करने में करीब 20 हजार रुपये की लागत आई. उनकी दुकान रोजाना शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खुलती है. इस दौरान वे रोजाना 50 से 100 प्लेट फ्रोजन बनाना स्लाइस बेच लेते हैं. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को फास्ट फूड के बजाय हेल्दी और स्वादिष्ट फूड उपलब्ध कराना है. ग्राहक हर्ष ने बताया कि उन्होंने बोकारो में पहली बार फ्रोजन बनाना स्लाइस का स्वाद चखा. उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आया. उनके अनुसार, यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें