भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार:पुलिस ने 27 मोबाइल, 39 सिम, एक...




जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करमाटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर इन अपराधियों को पकड़ा। एसपी ने बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पांच और जामताड़ा थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव निवासी मुजाहिद अंसारी (24), सलामत अंसारी (27), समनर अंसारी (33), तबारक अंसारी (25) और सरफराज अंसारी (30) और जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई गांव से रोकी कुमार दास (23), अर्जुन दास (37), सचिन दास (23) और पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र के दासपाड़ा, बराकर निवासी अमृत रूईदास (24) शामिल हैं।। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 39 सिम कार्ड और एक टैब बरामद किया। पुलिस के अनुसार, इन उपकरणों का इस्तेमाल साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने में किया जा रहा था। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है, जिनमें कई लग्जरी आईफोन भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी फोनपे कैशबैक का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। वे ग्राहकों को कैशबैक स्वीकार करने के लिए कहते थे और जैसे ही ग्राहक अनुरोध स्वीकार करते थे, उनके खाते से राशि साइबर अपराधियों के फर्जी ई-वॉलेट में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके अतिरिक्त, आरोपी स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से एटीएम नंबर, सीवीवी, ओटीपी सहित अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर खातों से अवैध निकासी करते थे। अमृत रूईदास ससुराल में रह रहा था
गिरफ्तार आरोपी अमृत रूईदास के संबंध में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह अपने ससुराल के घर पोसोई में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह वकालत की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसी दौरान साइबर अपराधियों के संपर्क में आकर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़ गया। पुलिस उसके पूरे नेटवर्क और गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुजाहिद अंसारी के विरुद्ध पूर्व में साइबर थाना कांड संख्या 44/24 तथा सलामत अंसारी के विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या 59/20 में भी आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अमित रविदास, साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। एसपी ने कहा कि साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा लोगों से किसी भी अनजान कॉल, कैशबैक ऑफर या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top