भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में दो बाइक की टक्कर:भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति...




भारत प्राचीन आदिवासी कोल जाति कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा नाथ कोल (लगभग 70 वर्ष) का शनिवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस घटना से कोल समाज में शोक व्याप्त है। उमा नाथ कोल झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के पुराने सहयोगी रहे थे। वे लंबे समय से समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। जानकारी के अनुसार, उमा नाथ कोल शनिवार को मोटरसाइकिल से फतेहपुर से जामताड़ा की ओर आ रहे थे। फतेहपुर डिग्री कॉलेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमा नाथ कोल के निधन की खबर फैलते ही कोल समाज के पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इस बीच, पुलिस ने टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top