भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद के टुंडी में मिला युवक का अज्ञात शव:सिर-पेट पर चोट के...




धनबाद के टुंडी प्रखंड स्थित मनियाडीह थाना क्षेत्र की जीतपुर पंचायत के माढ़ोजोरा जंगल में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण जंगल में गए थे, जहां उन्होंने शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल जीतपुर पंचायत के मुखिया इंदरलाल बास्की को इसकी सूचना दी। मुखिया ने बिना देरी किए मनियाडीह थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मनियाडीह थाना प्रभारी अकबर अहमद खान, पुलिस पदाधिकारी संतोष डे और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। थाना प्रभारी अकबर अहमद खान ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल गिरिडीह जिले की सीमा से सटा होने के कारण गिरिडीह पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि युवक की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि शव के सिर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और उसके बाद शव को माढ़ोजोरा जंगल में लाकर फेंका गया है। मामले की जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान, हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top