भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सफेद, पीली या लाल, डॉग की उल्टी के रंग से जानें किस...


कैलाश कुमार/बोकारो: अगर आपका पालतू डॉग बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि कई बार देखभाल में कमी, बाहरी परजीवी, दूषित भोजन, वायरल संक्रमण या पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण डॉग्स बीमार पड़ जाते हैं. इससे उन्हें बार-बार उल्टी होने लगती है. खास बात यह है एक्सपर्ट के अनुसार उल्टी का रंग बीमारी के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है. इस बारे में बोकारो के चास पेट क्लिनिक के पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि डॉग की उल्टी का रंग और स्वरूप कई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करता है और अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बीमारी के सही कारण का पता लगाकर जल्द इलाज शुरू किया जा सकता है.

सफेद झाग वाली उल्टी
डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, सफेद झाग वाली उल्टी आमतौर पर पेट में एसिडिटी और डॉग समय पर भोजन नहीं करने के कारण से हो सकती है. ऐसे में अपने डॉग्स को पोषण युक्त भोजन समय पर कराना चाहिए.

पीले रंग की उल्टी
पीले रंग की उल्टी में पित्त निकलता है. यह अक्सर तब होता है जब डॉग लंबे समय तक भूखा रहता है या उसके पेट में एसिड अधिक बनता है. ऐसी स्थिति बार-बार होने पर पशु चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है.

सफेद पानी जैसी उल्टी
अगर डॉग जरूरत से ज्यादा पानी पी लेता है, खासकर वॉक या दौड़ने के तुरंत बाद तो वह सफेद या पारदर्शी पानी जैसी उल्टी करते हैं. कई मामलों में यह सामान्य है लेकिन, बार-बार होने पर तुरंत पशु एक्सपर्ट से जांच करानी चाहिए.

मटमैली उल्टी
मटमैले रंग की उल्टी अक्सर सड़ा-गला भोजन खाने, दूषित पानी पीने या पेट में संक्रमण और कीड़ों की वजह से होती है ऐसी स्थिति में  डिवर्मिंग और तुरंत इलाज की आवश्यकता होती हैं

उल्टी के साथ घास निकलना
कई बार डॉग बीमारी के दौरान और‌ पेट में कीड़े होने के कारण घास खाने लगता है. घास खाकर वह उल्टी करता है और इसके साथ ही वह घास भी बाहर निकल जाती है. ऐसा बार-बार होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं.

भूरे रंग की उल्टी
भूरे रंग की उल्टी उन डॉग्स में देखी जा सकती है जिन्हें ‘पाइका’ की समस्या होती है. इस स्थिति में डॉग दूसरे जानवरों का मल या गंदगी चीजें खाने लगता है, जिससे संक्रमण और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.

खून वाली उल्टी
अगर डॉग की उल्टी में खून दिखाई दे तो यह वायरल संक्रमण, पेट में अल्सर, आंतरिक चोट या गंभीर बीमारी के कारण हो सकता है. ऐसी स्थिति में बिना देरी किए तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.

आखिर में डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि यदि डॉग एक-दो बार सामान्य उल्टी करे तो उस पर नजर रखें, लेकिन लगातार उल्टी, सुस्ती, भूख न लगना, खून आना या गंभीर लक्षण दिखें तो पशु चिकित्सक से जांच या इलाज कराएं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top