भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रेमिका को सोने की चेन दिला रहा था पति:पत्नी ने रंगे हाथों...




राजधानी के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक अलबर्ट एक्का चौक पर शनिवार को अचानक कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह कोई मामूली बात पर नहीं हो रही थी। आरोप है कि पति अपनी प्रेमिका को एक महंगी सोने की चेन गिफ्ट कर रहा था। भड़की पत्नी ने बीच सड़क पर ही दोनों की क्लास लगा दी, जिसके बाद वहां घंटों तमाशा चलता रहा। पीसीआर एक और ट्रैफिक पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दोनों पक्षों को वहां से भेजा गया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी पति अपनी कथित प्रेमिका को एक दुकान से सोने की चेन दिलाकर बाहर निकला था। वह इस बात से बिल्कुल बेखबर था कि उसकी पत्नी काफी समय से उसका पीछा कर रही थी। जैसे ही दोनों अलबर्ट एक्का चौक के पास पहुंचे, पत्नी ने उन्हें घेर लिया। पति के हाथ में प्रेमिका के लिए लिया गया गिफ्ट देखते ही पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सरेराह चिल्लाना शुरू कर दिया, घर में खर्च के पैसे नहीं हैं और यहां सोने की चेन बांटी जा रही है। वीकेंड होने के कारण मेन रोड में पहले से ही लोगों की भारी आवाजाही थी। इस पारिवारिक विवाद को सड़क पर आता देख देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top