भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हैदर बने अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि




बोकारो | धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के लिए हैदर अली अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। जारी पत्र के अनुसार, सियालगाजरा पुपुनकी, चास निवासी हैदर अली अंसारी संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा और समन्वय का दायित्व निभाएंगे। सांसद ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चास और नगर आयुक्त, चास नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top