भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं होने से नाराजगी



बोकारो | बोकारो जिले में पिछले कई महीनों से नए वाहनों का री-रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से पैदा हुए गंभीर संकट पर बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नाराजगी जताई। चेंबर ने झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा को पत्र भेजकर इस तकनीकी गतिरोध को तत्काल दूर करने की मांग की है। अध्यक्ष मनोज चौधरी व महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव और डीसी को पत्र सौंपकर मांग की है कि सॉफ्टवेयर के इस तकनीकी गतिरोध को राज्य स्तर पर तत्काल ठीक किया जाए। चेंबर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि इस जनहित और व्यापार हित से जुड़े मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top