भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 20 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi financial...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 20 july 2026: आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. उन्होंने बताया कि आज आपको खानपान में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. आज आपके प्रेम संबंध में रोमांच बना रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जानें राशिफल और उपाय.

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 20 जुलाई 2026 का दिन कई शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को समृद्धि, उन्नति और शुभ कार्यों का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन सप्तमी तिथि, हस्त नक्षत्र, शिव योग और बाद में सिद्ध योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा. इस कारण आज का दिन काफी खास होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेंगे. इस कारण धनु राशि के जातकों को आज धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज अचानक धन लाभ, पुराने निवेश से फायदा या संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है.

आज पूरा हो सकता है आपका कोई जरूरी काम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन लंबे समय से रुका हुआ अपना कोई काम पूरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए. आपको अपने कारोबारी जीवन में सोच-समझकर कोई भी निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि करियर और कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. छोटी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है. व्यापार करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है. आर्थिक मामलों में पुराने निवेश अच्छा रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन बिना योजना के पैसा खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा. यदि किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री या निवेश की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा.

आज ऊर्जावान महसूस करेंगे आप
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धुन राशि वालों का स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. उन्होंने बताया कि आज आपको खानपान में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. आज आपके प्रेम संबंध में रोमांच बना रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, हालांकि भावनाओं में बहकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो. पारिवारिक जीवन आज सुखद और संतुलित रहेगा. घर में कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे पूरे परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 5 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top