भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 31 जुलाई से, तैयारी शुरू




भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ की बैठक शनिवार को अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही प्रतियोगिता की आधिकारिक तिथियों की घोषणा भी की गई। संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक शहर के इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में जिले के सभी पात्र बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। टूर्नामेंट को विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित किया जाएगा। जूनियर वर्ग में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 (बालक एवं बालिका) की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं सीनियर वर्ग में पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ियों के लिए 40 प्लस और 45 प्लस वर्ग की प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने जिले के सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करेगी।संघ ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही आयोजन समिति, तकनीकी समिति और अन्य आवश्यक समितियों का गठन भी शीघ्र किया जाएगा, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित और सफल ढंग से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top