भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा आज, धारा 163 लागू रहेगी



गढ़वा | झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,932 अभ्यर्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने परीक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक रहेगी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे और तीसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी। जिले में जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें रामा साहू सीएम एसओई, गोपीनाथ सिंह महिला इंटर कॉलेज, दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल, सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, आरकेवीएस संस्थान, आरके पब्लिक स्कूल, शालिग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय, जीएन कॉन्वेंट स्कूल, गोविंद प्लस-टू उच्च विद्यालय, आरके गर्ल्स प्लस-टू उच्च विद्यालय, गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, शांति निवास उच्च विद्यालय, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल तथा आरके प्लस-टू उच्च विद्यालय, मेराल शामिल हैं। ^परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा उड़नदस्ता दल, गश्ती दल और ऑब्जर्वर लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।^ कुमार मयंक भूषण, एसडीओ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top