भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रातू में जमीन विवाद:रास्ता बनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष; कई घायल,...




एक घटना की अलग-अलग कहानी, 2 केस दर्ज रातू के मलमाडू गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11.20 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने, 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने, जमीन पर जबरन कब्जा करने, गाड़ी में आग लगाने, तोड़फोड़ और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। झखराटांड़ निवासी मुकेश कुमार साहू ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी खरीदी हुई जमीन पर रास्ता बनवा रहा था। इसी दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार साहू, विनय कुमार महतो, देवंती देवी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी गोरमर्रा भगत और शशिकांत सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। मुकेश का आरोप है कि विनय महतो ने कुदाल से वार किया, जिससे उसके कंधे पर गंभीर चोट लगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top