भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Durand Cup 2026 Ranchi Inauguration


रांची15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें एडिशन डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है।

राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

26 जुलाई से शुरू हो रहे मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसके लिए खेल निदेशालय ने व्यापक तैयारियां कर ली है।

यह बातें खेल निदेशक छवि रंजन ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। इस अवसर पर इंडियन आर्मी के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे।

खेल निदेशक छवि रंजन ने कहा कि मैच के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक निःशुल्क टिकट वितरित किए जाएंगे।

खेल निदेशक छवि रंजन ने कहा कि मैच के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक निःशुल्क टिकट वितरित किए जाएंगे।

टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे छवि रंजन ने कहा कि मैच देखने के लिए निःशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की तरफ मैच देखने के लिए निशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है।

मैच देखने के लिए एक भी पैसे देने की जरूरत नहीं है। मैच के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक निःशुल्क टिकट वितरित किए जाएंगे।

टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे और एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे। स्टेडियम परिसर में गेट नंबर 11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट नंबर 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें। सुरक्षा जांच को देखते हुए देर से आने वाले दर्शकों को असुविधा हो सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग, आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भागीदारी होगी।

प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग, आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भागीदारी होगी।

दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट छवि रंजन ने कहा कि वर्ष 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। रांची में आयोजित इसके 135वें संस्करण में 24 टीमें पांच मेजबान शहरों में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग, आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भागीदारी होगी।

स्टेडियम में सख्त सुरक्षा व्यवस्था टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दर्शकों को हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खाद्य सामग्री, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, पेशेवर कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं होगी।

————————–

ये भी खबर पढ़िए

रांची में 26 जुलाई से फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप:135वें डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी रांची पहुंची, ट्रॉफी शोकेस से हुआ भव्य आगाज

एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज रांची में ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ हो गया। दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का भव्य प्रदर्शन किया गया।

समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि, फुटबॉल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रॉफियों के रांची पहुंचने के साथ ही शहर में फुटबॉल का माहौल पूरी तरह बन गया है। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top