लोहरदगा|जिला सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल स्कूल गेट के समीप में प्रत्येक रविवार की तरह इस सप्ताह भी 214 वें निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी समाजसेवी गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ किया। शिविर में कुल 63 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। यहां हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बी.पी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। वहीं अन्य जटिल स्वास्थ्य जांचें भी आधे खर्च पर हीं उपलब्ध कराई गईं। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम पर निरंतर चलते आ रही है और अपने पांच वर्ष के लक्ष्य की ओर अग्रेसर होते हुए उसके आगे भी यह निशुल्क शिविर चलते रहेंगे।
Source link