भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kanke received the highest rainfall of 66.5 mm, five people died due...


रांची18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड में मानसून सक्रिय है। पिछले दो दिन से राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। रविवार को रांची के कांके में सबसे ज्यादा 66.5 एमएम बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें सरायकेला में दो, गुमला-जमशेदपुर व हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राज्यभर में बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान रांची, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और पश्चिम बंगाल व उत्तरी झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश हो रही है। उत्तर बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल तक मानसूनी टर्फ फैला हुआ है। इसका सीधा असर झारखंड पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को खेतों में रोकने की जरूरत है, ताकि धान की रोपाई हो सके।

झारखंड में अभी भी 37 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके बावजूद अब तक सामान्य से 37% कम बारिश हुई है। 19 जुलाई तक राज्य में 380.6 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 240.6 एमएम ही बारिश हुई है। हालांकि सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम की स्थिति सबसे अच्छी है, फिर भी यहां 13% कम बारिश हुई है। जबकि रांची में 20% बारिश की कमी है। यहां अब तक 394.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 317.3 एमएम बारिश ही हुई है।

मृतकों में सरायकेला के दो और गुमला-जमशेदपुर व हजारीबाग के 1-1 लोग

उत्तर-पश्चिम बंगाल तक मानसूनी टर्फ फैला हुआ है। इसका सीधा असर झारखंड पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को खेतों में रोकने की जरूरत है, ताकि धान की रोपाई हो सके।

सरायकेला के नुआगुड़ा गांव में ठनका गिरने से नौ साल की रोशनी सोरेन की मौत हो गई। रोशनी की मां का 10 दिन पहले निधन हो गया था। रविवार को मां का श्राद्ध भोज था। इसी दौरान ठनका गिर गया। इससे रोशनी और गांव के सोनू सरदार सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। रोशनी परिवार की आखिरी सदस्य थी। उधर गुमला के सेमरा पाकर टोली में शनिवार दोपहर धान रोपने के दौरान ठनका गिरने से 55 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। वहीं चतरा के ​सिंदुरिया ​नावाडीह निवासी 45 वर्षीय दीपक की जमशेदपुर में वज्रपात की चपेट में आकर जान चली गई। वह टेंपो चलाता था। टेंपो पर ही ठनका गिरने से यह घटना हुई। वहीं हजारीबाग के टाटीझरिया में ठनका गिरने से खेत में काम कर रही 64 वर्षीय लखिया देवी की मौत हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top