Last Updated:
IMD Weather Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार से मजबूत हो चुका है. जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और पूर्वोत्तर में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पर्वतीय राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली-NCR में रात से ही बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी. (फाइल फोटो)
IMD Weather Today: मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई. IMD ने मौजूदा सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था. वीक के शुरुआती दिन यानी सोमवार से ही बारिश का माहौल बनना शुरू हो गया और देर रात से दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो गई. दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार, बंगाल और नॉर्थईस्ट तक में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो मानसून प्रभावित राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मुंबई के साथ ही महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना फिर से प्रबल हो गई है. मौसम विज्ञानियों ने अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की बात कही है. बता दें कि मानसून के सक्रिय होने के बाद मुंबई में ताबड़तोड़ बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद इसमें कमी आई. अब एक बार फिर से तेज बारिश के आसार जताए गए हैं. गुजरात में भी झमाझम बारिश की संभावना बन गई है.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियां के कारण भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत में अगले 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं. आईएमडी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 21 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 20, 2026