बोकारो | चास थाना क्षेत्र के मुस्लिम मुहल्ला में एक युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस संबंध में वादी सबीना खातून (पति स्वर्गीय जैनुल अंसारी) की शिकायत पर चास थाना में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 18 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने एक राय होकर वादी की पुत्री के साथ मारपीट की और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है।
Source link