भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोदाम में मिला कब्र बिज्जू का पूरा परिवार! 2 घंटे तक चला...


Last Updated:

Honey Badger Rescue: एक गोदाम में कब्र बिज्जू (Honey Badger) का पूरा परिवार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी कब्र बिज्जुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई ताकि वन्यजीवों और आसपास मौजूद लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे. सफल रेस्क्यू के बाद कब्र बिज्जू के परिवार को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वन्यजीव दिखने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: लगातार बढ़ते आबादी क्षेत्र और कम होते जंगल का असर कहीं ना कहीं वन्यजीवों पर साफ तौर पर देखा जा रहा है जिसके चलते वन्य जीव आबादी क्षेत्र की ओर रुख करने लगे हैं, ऐसा ही एक नजारा भीलवाड़ा के उपनगर सांगानेर में देखने को मिला है. जहां पर कब्र बिज्जू अपने चार बच्चों के साथ एक गोदाम में दिखाई दिया कब्र बिज्जू के दिखाई देते हैं गोदाम में काम करने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद मादा कब्र बिज्जू और उसके चार नवजात बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कब्र बिज्जू के परिवार को वन विभाग को सौंप दिया गया. जहां उन्हें वन विभाग की नर्सरी में रखा जाएगा और बाद में सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा.

वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने बताया कि सूचना मिली कि सांगानेर में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में कब्र बिज्जू ने चार बच्चों को जन्म दिया है और वह गोदाम में घूम रहा है सूचना मिलने के बाद वन विभाग के साथ पूरी टीम मौके पर पहुंची है. एक मादा कब्र बिज्जू को चार नवजात कब्र बिज्जू बच्चों के साथ सुरक्षित रेस्क्यूयों किया है. यह पहला ऐसा मामला है जहां कब्र बिज्जू ने आबादी क्षेत्र में बच्चों को जन्म दिया है.

रेस्क्यू करके सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा
लगातार काम हो रहे जंगल और बढ़ते आबादी क्षेत्र के बीच इस तरह की घटना सामने आ रही है. अगर कोई भी हिंसक या वन्यजीव आबादी क्षेत्र में दिखाई देता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन , वन विभाग या फिर वन्य जीव रक्षक को तुरंत सूचना दे ताकि वन्य जीव से सुरक्षा की जा सके और समय पर उन्हें रेस्क्यू करके सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जा सके. कब्र बिज्जू  को फिलहाल वन विभाग के डीएफओ के दिशा निर्देश पर वन विभाग की नर्सरी में रखा जाएगा और बाद में उन्हें सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top