भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: नौकरी नहीं, अपना ब्रांड बनाने का था सपना! रांची की...


Last Updated:

Ranchi Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली सौम्या अग्रवाल का खुद का ब्रांड है, जिसका नाम है “स्वरनबी”. सौम्या बताती हैं कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई मुंबई से की और उसके बाद खुद का ब्रांड बनाया इंस्टाग्राम और जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, उसमें अपना ऑफिशल पेज बनाया है. जहां वह 30 लोगों को नौकरी भी दे चुकी हैं. 

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली सौम्या अग्रवाल का खुद का ब्रांड है, जिसका नाम ‘स्वरनबी’ है. सौम्या बताती हैं कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई मुंबई से की और उसके बाद खुद का ब्रांड बनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम और जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, उसमें अपना ऑफिशल पेज बनाया और शॉर्ट वीडियो हाई क्वालिटी में शूट करके अपलोड करती हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

सौम्या अग्रवाल ने बताया कि भारत के जितने भी फैब्रिक होते हैं. उन सारे फैब्रिक को वह लाती हैं और अपने तरीके से यूनिक डिजाइन और कलाकारी करके तैयार करती हैं. उनके अंदर आज 30 से अधिक लोग काम करते हैं और इसके लिए भी काफी सैक्रिफाइस करना पड़ा. 2 साल तो उन्हें याद भी नहीं है कि कहीं बाहर मैं गई हूं.

घर बैठे खड़ा कर सकते हैं ब्रांड

सौम्या अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज की डेट में एक बहुत बड़ा हथियार है. इसका सही इस्तेमाल आपको बहुत आगे ले जा सकता है. आज उनके पास इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप यह सारे है. वहां पर हमारा ऑफिशल पेज और वहां पर हाई क्वालिटी में शॉर्ट वीडियो आपको देखने को मिलेंगे, जिसमें मेरे प्रोडक्ट के ऐड होते हैं और यह सारे हाई क्वालिटी के होते हैं इस बात का ध्यान रखना है.

वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक बड़ी आसानी के साथ पहुंचा देती हैं. जहां अगर एक बार आप अपने कस्टमर का विश्वास जीत लेते हैं तो फिर वही कस्टमर आपका ऐड कर देगा. आपको बस ईमानदारी के साथ यूनिक कलेक्शन देना है. वह भी अच्छे डिजाइन और अच्छे क्वालिटी में. मतलब क्वालिटी से कोई समझौता किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए.

फैमिली फंक्शन तक छूट जाता

सौम्या बताती हैं कि 2 साल से उनके कई सारे फैमिली फंक्शन छूट गए, वह अब पार्टी में नहीं जा पा रही हैं. क्योंकि, आपका कमिटमेंट होता है कि आपको अपना काम करवाना है और काम पहले जरूरी है तो इस तरह का अगर लगन के साथ काम करें तो निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी. उन्हें हमेशा से शौक  था कि खुद का बस बनना है, बस नौकरी नहीं करनी है.

आज आलम यह है कि उन्हें ऑल ओवर इंडिया से ऑर्डर आते हैं. वह बाहर निकलती हैं तो कई बार कुछ लोग उनके कपड़े ही पहने हुए दिखते हैं और मुझे काफी गर्व महसूस होता है. ऐसे में महिलाएं सोशल मीडिया का बढ़िया इस्तेमाल करके अपना ब्रांड घर बैठे ही बना सकती हैं. साथ ही बढ़िया कमाई कर सकती हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. <strong>मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर</strong> के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से <strong> Hindi.News18.com<…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top