भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Chatra Teacher Found Dead | Family Alleges Murder & Road Protest


चतरा जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी इलाके में चतरा-डोभी मेन रोड के किनारे एक शिक्षक का शव बरामद हुआ। शव जिस परस्थितियों में बरामद हुआ है वह संदेहास्पद लग रहा है। मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई

.

मुकेश यादव प्रतापपुर स्थित राजकीय प्लस-टू उच्च संपोषित विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने मुकेश यादव की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी जब्त कर ली गई है।

खबर से जुड़ी तस्वीरें देखें…

मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है।

मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है।

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मेन रोड को घंघरी के पास जाम कर दिया।

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मेन रोड को घंघरी के पास जाम कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने एनएच-22 किया जाम

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मेन रोड को घंघरी के पास जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। चतरा से गया सहित अन्य रूटों पर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग की।

वहीं मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस लगातार परिजनों से वार्ता कर रही है, ताकि सड़क जाम को खत्म कराया जा सके।

फिलहाल पुलिस लगातार परिजनों से वार्ता कर रही है, ताकि सड़क जाम को खत्म कराया जा सके।

पुलिस हर पहलू से जांच का दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठनगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। उन्होंने बताया कि मामले की हर संभावित पहलू से सघन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस लगातार परिजनों से वार्ता कर रही है, ताकि सड़क जाम को खत्म कराया जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top