भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर में सो रही महिला को सांप ने डसा:अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर से...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोडा दोरो गांव में सर्पदंश से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जानो सामड (पति सोंगा सामड) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे जानो सामड अपने घर में सो रही थीं, तभी एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में उन्होंने इस घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं दी, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। तब उन्होंने अपने पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए लेकर निकले। चाईबासा सदर अस्पताल में तोड़ा दम परिजन जानो सामड को पहले अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, चाईबासा ले गए। हालांकि, वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण इलाकों में बढ़ा सर्पदंश का खतरा ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण गांवों में विषैले सांपों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्पदंश के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या देसी उपचार पर निर्भर न रहें। इसके बजाय बिना देरी किए पीड़ित को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, क्योंकि समय पर एंटी-स्नेक वेनम और सही इलाज मिलने से कई मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top