भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:गरुड़ पुराण कथा से...




कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग कार्यालय के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बेंगाबाद निवासी अविनाश पांडे के रूप में हुई है। घायलों में उसके भाई शुभम पांडे और मनोज पांडे शामिल हैं। परिजनों के अनुसार तीनों युवक कोडरमा के कमेडीह गांव में एक व्यक्ति के घर गरुड़ पुराण की कथा सुनाने आए थे। सोमवार देर रात कथा समाप्त होने के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण वे रेनकोट खरीदने के लिए कोडरमा बाजार में रुक गए। इसी बीच अविनाश ने खाना खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद तीनों वन प्रमंडल कार्यालय के सामने स्थित एक होटल में भोजन करने पहुंचे। डीपर लाइट से आंखें चौंधियाईं, हुआ हादसा खाना खाने के बाद जब तीनों वापस कोडरमा बाजार की ओर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज डीपर लाइट जलाई। अचानक पड़ी इस तेज रोशनी से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम पांडे और मनोज पांडे सड़क किनारे जा गिरे, जबकि अविनाश पांडे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अविनाश पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम और मनोज का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन कोडरमा पहुंच चुके हैं। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है और जल्द ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top