Last Updated:
Jharkhand Property Rate : झारखंड सरकार की नई झारखंड नगरपालिका भूमि एवं भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026 लागू होने के बाद अब रांची समेत राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान और फ्लैट खरीदना महंगा हो गया है. नई व्यवस्था के तहत संपत्ति की रजिस्ट्री के समय खरीदारों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा.
अब रांची समेत राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान और फ्लैट खरीदना महंगा हो गया है.
रांची. अगर आप झारखंड के शहरी क्षेत्र, खासकर राजधानी रांची में जमीन, मकान या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. दरअसल राज्य सरकार ने झारखंड नगरपालिका भूमि एवं भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026 लागू कर दी है. इसके लागू होने के बाद अब शहरी क्षेत्रों में संपत्ति की रजिस्ट्री कराना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा. नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री के समय 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा. सरकार का कहना है कि इस सरचार्ज से मिलने वाली राशि संबंधित नगर निकायों के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी.
अब तक संपत्ति की खरीद पर निर्धारित कर और शुल्क के साथ रजिस्ट्री कराई जाती थी, लेकिन नई नियमावली लागू होने के बाद खरीदारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा. ऐसे में जिन लोगों का सपना शहर में अपना घर या फ्लैट खरीदने का था, वे सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और राहत देने की मांग कर रहे हैं.
10% सरचार्ज पर सियासी संग्राम सरचार्ज बढ़ा… सियासत चढ़ी pic.twitter.com/eE0ARvcW3P