भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Rahul Gandhi Protest: पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी,...


होमताजा खबरदेश

पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल, मिलने पहुंचे मंत्री जितेंद्र सिंह

Last Updated:

Rahul Gandhi PM House Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए हमले के विरोध और छात्र आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई शीर्ष नेताओं के साथ पीएम आवास के पास अचानक धरने पर बैठ गए. उन्होंने छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.

पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल, मिलने पहुंचे मंत्री जितेंद्र सिंहZoom

कांग्रेस पार्टी ने पीएम आवास पर प्रदर्शन किया.

दिल्ली की सत्ता के सबसे ताकतवर केंद्र यानी 7 लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवास) के मुहाने पर उस वक्त  हड़कंप मच गया, जब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के दिग्गजों की पूरी फौज अचानक सड़क पर उतर आई. सभी नेता वहां वहां जमीन पर आ बैठे. जंतर-मंतर पर बेकसूर छात्रों की पीठ पर पड़ी लाठियों की गूंज पीएम आवास तक पहुंची. राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व ने सीधे हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई. देखते ही देखते सड़क छावनी में तब्दील हो गई और पुलिस की गाड़ियां दौड़ीं. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खींच-खींचकर बसों में वहां से लेजाया गया.

पीएम आवास पर राहुल गांधी का प्रदर्शन LIVE UPDATES

संसद अवास पर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन जारी है. बिगड़ते हालात और सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पीएम आवास के बाहर सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट पर हैं.

छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान: हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं का कहना है कि वे छात्रों के साथ हुई बर्बरता और उनकी मांगों की अनदेखी पर शांत नहीं बैठेंगे. नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर पुलिस के हमले और दमन के बावजूद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पूरी तरह चुप हैं, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top