Last Updated:
Lizard Removal Tips: बारिश के मौसम में घरों में छिपकलियों की संख्या बढ़ना आम बात है. यदि आपके घर में भी बार-बार छिपकलियां दिखाई देती हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर उनसे छुटकारा पाया जा सकता है. घर की नियमित सफाई रखें, दीवारों और खिड़कियों की दरारें बंद करें तथा कीड़ों-मकोड़ों को पनपने न दें, क्योंकि यही छिपकलियों का भोजन होते हैं. रसोई और AC के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें. लहसुन, प्याज, काली मिर्च स्प्रे या नीम जैसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग भी छिपकलियों को दूर रखने में मददगार माना जाता है. इन आसान उपायों से घर को साफ और छिपकलियों से काफी हद तक मुक्त रखा जा सकता है.
बारिश के दौरान नमी और उमस बढ़ने से मच्छर, मक्खियां, पतंगे और अन्य छोटे कीड़े अधिक निकलते हैं. यही कीड़े छिपकलियों का मुख्य भोजन होते हैं. भोजन आसानी से मिलने के कारण छिपकलियां घरों की ओर आकर्षित हो जाती हैं. इसके अलावा घर के कोनों, स्टोर रूम और कम इस्तेमाल होने वाली जगहों में इन्हें छिपने के लिए सुरक्षित स्थान भी मिल जाता है.
एयर कंडीशनर भी छिपकलियों के छिपने की जगह बन सकता है. AC के बाहरी यूनिट में मौजूद अंधेरे कोने, गर्माहट और सुरक्षित जगह उन्हें आराम करने के लिए बेहतर माहौल देते हैं. इसके अलावा पाइप के आसपास छोटे छेद, दरारें और खुले हिस्से उनके घर में आने का रास्ता बन सकते हैं.
दरवाजों, खिड़कियों और उन जगहों पर जहां छिपकलियां ज्यादा दिखती हैं वहां लहसुन की कलियां या प्याज के टुकड़े रखने का घरेलू तरीका काफी पुराना है. माना जाता है कि इनकी तेज गंध छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
काली मिर्च और पानी का हल्का घोल बनाकर घर के कोनों और छिपकलियों के प्रवेश वाली जगहों पर स्प्रे करना भी एक घरेलू उपाय है. साथ ही घर की नियमित सफाई, खाने के टुकड़े न छोड़ना और रसोई को साफ रखना जरूरी होता है. इससे घर मे छिपकलियों के प्रवेश पर काफी हद पर लगाम लग सकती है.
स्टोर रूम, छत के कोने, पर्दों के पीछे और फर्नीचर के नीचे धूल और जाले जमा होने से कीड़े बढ़ते हैं. सप्ताह में कम से कम एक बार इन जगहों की सफाई करें ताकि छिपकलियों को छिपने की जगह न मिले. यदि घर में वेंटिलेशन, एग्जॉस्ट या खिड़कियां खुली रहती हैं तो उन पर महीन जाली लगाएं जिससे छिपकलियों के प्रवेश पर लगाम लगेगी.
पुराने डिब्बे, अखबारों के ढेर और बेकार सामान छिपकलियों के छिपने के लिए बेहतर जगह बन जाते हैं. घर में अनावश्यक सामान कम रखने और दीवारों, खिड़कियों व दरवाजों की दरारें बंद करने से इनके आने के रास्ते कम किए जा सकते हैं.