भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आयकर सर्वे खत्म:पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी समूह की 200 करोड़ की...




शहर के दो बड़े रियल इस्टेट कारोबारियों पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी समूह के ठिकानों पर आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा चलाया गया तीन दिवसीय सर्वे अभियान पूरा हो चुका है। इस दौरान जिन प्रमुख परियोजनाओं पर कार्रवाई हुई, उनमें पानस 99 : महिला महाविद्यालय (रांची) के सामने स्थित नारायण प्रसाद जालान के निर्देशन में संचालित ‘पानस रियल्टर्स’ और दयानंद मोदी की संयुक्त परियोजना, रोजवुड अपार्टमेंट : दयानंद मोदी की लालपुर-कोकर रोड स्थित परियोजना, मोदी हाइट्स : रातू रोड स्थित दयानंद मोदी का प्रोजेक्ट शामिल है। आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में दोनों समूहों द्वारा कुल 200 करोड़ रुपए की अघोषित आय अर्जित करने का खुलासा हुआ है। जांच में यह बात सामने आई है कि जमीन मालिक और बिल्डर ने आपस में सांठगांठ कर बड़े पैमाने पर कर चोरी की है। दोनों समूहों ने मिलकर ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट टैक्स के रूप में करीब 80 करोड़ रुपए की सीधी टैक्स चोरी की है, जिसकी वसूली के लिए अब आयकर विभाग कानूनी शिकंजा कसने जा रहा है। आगे क्या… फ्लैट खरीदारों पर कस सकता है शिकंजा आयकर विभाग अब उन सभी फ्लैट खरीदारों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने बिल्डर्स को नकद में बड़ी रकम दी थी। विभाग इन खरीदारों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगा और उनकी आय के स्रोतों की जांच करेगा। संपत्ति जब्ती या खाते सीज करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। नकद में लिए गए 200 करोड़ रुपए को बिल्डर्स ने कहां खपाया, अब विभाग उस मनी ट्रेल को ट्रेस करेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top