![]()
इटखोरी|पितीज पंचायत के सरहेता गांव में मंगलवार को एसआईआर कार्य को लेकर दूसरी बार शिविर लगा। शिविर में बीडीओ सोमनाथ बांकिरा, प्रशिक्षु उपसमाहर्ता संदीप बंकिरा मौजूद रहे। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनीश कुमार, डीलर, बीएलओ भी रहे। शिविर में गांव के 93 मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म भरकर जमा कराया गया। एसआईआर एसडीडी की सूची भी तैयार की गई। शिविर 11 दिन से शुरू किया गया। यह लगातार शाम 4 बजे तक चला। मतदाता जरूरी कागजात, फोटो लेकर पहुंचे। फॉर्म भरकर जमा किए। टंडवा| फूड विभाग की टीम ने मंगलवार को टंडवा की अलग-अलग परचून दुकानों की जांच की। चार अधिकारियों की टीम ने कुछ खाद्य दुकानों से सैंपल जब्त किए। जांच के दौरान टीम ने रैपर पर एक्सपायरी डेट और मैन्यूफैक्चरिंग डेट भी देखी। फूड विभाग के अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही शहीद चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर चल रही अधिकांश दुकानों के दुकानदार शटर बंद कर फरार हो गए। पत्थलगडा| झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नत का पहिया योजना के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सिंघानी एवं उर्दू मध्य विद्यालय पत्थलगडा के कुल 224 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कल्याण विभाग के द्वारा 8वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच निशुल्क साइकिल बांटा गया। वितरण शिविर में बीडीओ सह सीओ उदल राम, प्रमुख मनीषा कुमारी, मुखिया कुमारी सिंहा, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शशिकांत मेहता, पूर्व मुखिया मेघन दांगी समेत अन्य उपस्थित रहे। बीडीओ ने कहा कि विद्यार्थियों को साइकिल मलने से उन्हें समय की बचत होगी। इस मौके पर बीआरपी मनोहर कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, शिक्षक मिथलेश कुमार दांगी सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Source link