भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ranchi Film and Television Institute MoU


अगर आप में एक्टिंग, फिल्म मेकिंग, डायरेक्शन या कैमरा हैंडल करने का जुनून है, तो अब सपनों को पंख देने के लिए मुंबई, पुणे या कोलकाता जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही ट्रेनिंग और गाइडेंस के अभाव में युवाओं को

.

अब राज्य के युवाओं को देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म संस्थान के एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका घर बैठे ही मिलेगा। इससे न सिर्फ लोकल सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। झारखंड की माटी से जल्द ही सिनेमा जगत के नए सितारे और तकनीशियन निखरकर सामने आएंगे।

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के सहयोग से संस्थान संचालित होगा।

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के सहयोग से संस्थान संचालित होगा।

SRFTI कोलकाता के साथ आज MOU

राज्य में सिनेमा संस्कृति को एक नई दिशा देने के लिए झारखंड सरकार और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले देश के प्रतिष्ठित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच ऐतिहासिक करार आज होने जा रहा है।

इस करार के तहत रांची में ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ झारखंड’ (JFTI) की स्थापना होगी। आज प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और SRFTI के बीच एमओयू पर आधिकारिक मुहर लगेगी।

फिलहाल इंस्टीट्यूट में शॉर्ट टर्म कोर्सेज चलाए जाएंगे। ये क्लासेज सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आईपीआरडी भवन में होंगे।

फिलहाल इंस्टीट्यूट में शॉर्ट टर्म कोर्सेज चलाए जाएंगे। ये क्लासेज सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आईपीआरडी भवन में होंगे।

फिल्म एप्रिसिएशन, डायरेक्शन एडिटिंग, स्क्रिप्ट​ राइटिंग के कोर्स

फिलहाल इंस्टीट्यूट में शॉर्ट टर्म कोर्सेज चलाए जाएंगे। ये क्लासेज सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होंगे, जिससे शहर के स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशंस भी आसानी से अपनी स्किल सुधार सकेंगे। उपकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी जिम्मेदारी ‘झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ की होगी।

फिलहाल सूचना भवन में शॉर्ट टर्म कोर्सेज शुरू होंगे। फिर अगले सेशन से यूजी कोर्सेज की शुरुआत होगी। आगे पीजी कोर्स भी होंगे। शॉर्ट टर्म कोर्सेज में ​फिल्म एप्रिसिएशन, एडिटिंग, स्क्रिप्ट​ राइटिंग, सिनेमेटोग्राफी, डायरेक्शन, एनिमेशन आदि कोर्सेज की पढ़ाई होगी।

अगले सेशन से यूजी कोर्सेज की शुरुआत होगी। आगे पीजी कोर्स भी होंगे।

अगले सेशन से यूजी कोर्सेज की शुरुआत होगी। आगे पीजी कोर्स भी होंगे।

SRFTI की देखरेख में होगी पढ़ाई

संस्थान में पढ़ाई कराने में सहयोग सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोलकाता करेगा। छात्रों की परीक्षा, मूल्यांकन और मिलने वाली डिग्री/सर्टिफिकेट की व्यवस्था भी SRFTI के मानकों के तहत होगी। राज्य सरकार द्वारा बनाई जाने वाली लाइब्रेरी के लिए SRFTI बेहतरीन किताबों और विश्व प्रसिद्ध फिल्मों की लिस्ट (Bibliography & Filmography) सुझाएगा।

यहां खुलने जा रहे संस्थान में SRFTI अपने अनुभवी प्रोफेसर्स और तकनीकी स्टाफ को रांची भेजेगा, जो सीधे छात्रों को गाइड करेंगे। नए डायरेक्टर्स, एक्टर्स और फिल्म टेक्नीशियंस को ध्यान में रखकर आधुनिक कोर्स और शेड्यूल तैयार किए जाएंगे।

यहां खुलने जा रहे संस्थान में SRFTI अपने अनुभवी प्रोफेसर्स और तकनीकी स्टाफ को रांची भेजेगा, जो सीधे छात्रों को गाइड करेंगे।

यहां खुलने जा रहे संस्थान में SRFTI अपने अनुभवी प्रोफेसर्स और तकनीकी स्टाफ को रांची भेजेगा, जो सीधे छात्रों को गाइड करेंगे।

फिल्म का माहौल बनेगा, सिनेमा कल्चर डेवलप होगा

संस्थान को लेकर आईपीआरडी के ज्वाइंट डायरेक्टर आनंद ने कहा कि झारखंड में शुरू से सिनेमा का अलग ही माहौल रहा है। ऋत्विक घटक से लेकर सत्यजीत रे ने यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग की है।

यहां के कितने युवा महानगरों में अच्छा काम कर रहे हैं। अब जेएफडीसीएल इस इंस्टीट्यूट की स्थापना से फिर से यहां फिल्म का स्वस्थ माहौल बनाने की पहल कर रहा है। इससे सिनेमा कल्चर डेवलप होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top