भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, एक्टिंग और फिल्म मेकिंग की...


Last Updated:

रांची में पुणे और कोलकाता की तर्ज पर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट खोला जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू हो रहे इस संस्थान में दो वर्षीय एमएफए कोर्स, स्क्रीन एक्टिंग, स्क्रीन राइटिंग और डॉक्यूमेंट्री सिनेमा की पढ़ाई होगी. छात्रों को फिल्म, टीवी और ओटीटी के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, आधुनिक स्टूडियो, एडिटिंग लैब, साउंड रिकॉर्डिंग और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा.

रांची में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, जानें डिटेल्सZoom

सीएम हेमंत सोरेन ने इसका ऐलान किया.

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया में करियर बनाने के लिए उन्हें दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही रांची में नया फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट शुरू होने जा रहा है. यह संस्थान पुणे और कोलकाता के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की तर्ज पर बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस दिशा में पहल की गई है.

इस संस्थान का मकसद झारखंड के युवाओं को फिल्म और टेलीविजन की प्रोफेशनल शिक्षा देना है. यहां छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दोनों मिलेगी. इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञ समय-समय पर छात्रों को प्रशिक्षण देंगे.

कौन-कौन से कोर्स होंगे?
संस्थान में दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट (एमएफए) कोर्स शुरू किया जाएगा. इसके तहत कई विशेष विभाग बनाए जाएंगे. इनमें स्क्रीन एक्टिंग (अभिनय), स्क्रीन राइटिंग (पटकथा लेखन) और डॉक्यूमेंट्री सिनेमा शामिल होंगे.

  • पहले सेमेस्टर में सभी छात्रों को फिल्म निर्माण की बुनियादी जानकारी दी जाएगी. इसके बाद उन्हें अपनी रुचि के अनुसार अलग-अलग विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा.
  • छात्रों को फिल्म, टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा. पढ़ाई के दौरान नियमित वर्कशॉप, प्रैक्टिकल क्लास और लाइव प्रोजेक्ट भी कराए जाएंगे. अंतिम सेमेस्टर में हर छात्र को अपनी डिग्री फिल्म या प्रोडक्शन प्रोजेक्ट तैयार करना होगा.

एक्टिंग के छात्रों को क्या सिखाया जाएगा?

  • स्क्रीन एक्टिंग विभाग में छात्रों को कैमरे के सामने अभिनय करना सिखाया जाएगा. इसके साथ ही वॉयस और स्पीच ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
  • छात्रों को चरित्र निर्माण, सीन की समझ और थिएटर आधारित प्रशिक्षण मिलेगा. उन्हें इम्प्रोवाइजेशन और ऑडिशन की तकनीक भी सिखाई जाएगी.
  • इसके अलावा कैमरा, साउंड और मल्टी-कैमरा शूटिंग की जानकारी भी दी जाएगी. पढ़ाई के दौरान छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़े प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर भी मिलेगा.

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • संस्थान में पढ़ाई के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. छात्रों को सिने कैमरा, प्रोफेशनल लेंस, स्टूडियो और शूटिंग उपकरण दिए जाएंगे. इसके अलावा एडिटिंग लैब, साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो और डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन की सुविधा भी होगी.
  • संस्थान में हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटर, कलर करेक्शन सिस्टम और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध रहेंगे. छात्रों के लिए स्क्रीनिंग थिएटर, प्रोफेशनल माइक्रोफोन और आधुनिक लाइटिंग सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी.
  • इस नए संस्थान के शुरू होने से झारखंड के युवाओं को अपने राज्य में ही फिल्म और टेलीविजन की प्रोफेशनल पढ़ाई का मौका मिलेगा. इससे राज्य में फिल्म निर्माण और मनोरंजन उद्योग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

About the Author

Manish Kumar

मनीष कुमार इस समय न्यूज18 हिंदी में बिहार, झारखंड और दिल्ली की टीम को लीड कर रहे हैं. इन राज्यों की बड़ी खबरों से लेकर खास फीचर स्टोरी तक, उनकी नजर हर अहम मुद्दे पर रहती है. उनका मुख्य उद्देश्य है कि हर जरूरी ख…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top