भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार में 21 दिन बाद हत्या का खुलासा:खेत से मिला नर कंकाल...




लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो गांव में 21 दिन से लापता एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने खेत से बरामद 40 वर्षीय दयाल टोपनो के कंकाल की पहचान की है। इस मामले में मृतक के सगे भाई पास्कल टोपनो को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। ग्रामीणों ने खेत के पास कुत्तों का झुंड देखा, जिनके पास मानव हड्डियां थीं। इसकी सूचना चंदवा थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कराई, जिसमें जमीन में दफन कंकाल बरामद हुआ। कंकाल बाहर निकलते ही आरोपी भागने लगा कंकाल बरामदगी के दौरान मृतक का भाई पास्कल टोपनो भी मौके पर मौजूद था। कंकाल बाहर निकलते ही वह अचानक भागने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा और पूछताछ की, जिसमें उसने अपने भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद और अन्य घरेलू मामलों को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 1 जुलाई को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पास्कल ने लोहे के हथियार (संभल) से वार कर दयाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपी पास्कल ने शव को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में ले जाकर दफना दिया। इसके बाद वह घर लौटकर सामान्य जीवन व्यतीत करने लगा। परिजनों ने गुमशुदगी को गंभीरता से नहीं लिया दयाल टोपनो अविवाहित था। परिवार को लगा कि वह कहीं बाहर चला गया है, इसलिए उसकी गुमशुदगी को गंभीरता से नहीं लिया गया। दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होने के बावजूद वे साथ बैठकर शराब भी पीते थे, जिससे किसी को हत्या की आशंका नहीं हुई। लगभग 21 दिन बाद कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने से हड्डियां बाहर आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान हो चुकी है और आरोपी पास्कल टोपनो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top