भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इलाज के लिए जमशेदपुर आए हैं? धतकीडीह में बजट में मिल जाएगी...


Last Updated:

Jamshedpur News: जमशेदपुर इलाज के लिए आए हैं और लंबी अवधि के लिए रुकने की जगह चाहिए तो धतकीडीह में आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे. कई बार पेशेंट को 15 दिन से 1 महीने रुकना पड़ता है और साथ में तीमारदार भी होते ही हैं. ऐसे में यह इलाका आपको बजट में रहने की सुविधा उपलब्ध कराएगा और आसपास ही सारे अस्पताल भी हैं.

जमशेदपुर में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) और टाटा कैंसर हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए हर दिन झारखंड ही नहीं बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और देश के कई अन्य हिस्सों से मरीज पहुंचते हैं. कई बीमारियों का इलाज लंबा चलने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को 15 दिन से लेकर एक महीने या उससे भी अधिक समय तक शहर में रुकना पड़ता है. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती रहने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक जगह की होती है. इस समस्या का समाधान धतकीडीह क्षेत्र काफी हद तक करता है.

टाटा मेन हॉस्पिटल और कैंसर हॉस्पिटल के नजदीक स्थित धतकीडीह इलाका मरीजों और उनके परिजनों के लिए रहने की पसंदीदा जगह बन चुका है. यहां बड़ी संख्या में मकान मालिक किराए पर कमरे, फ्लैट और फुल फर्निश्ड आवास उपलब्ध कराते हैं. अस्पतालों के करीब होने के कारण लोगों को आने-जाने में ज्यादा समय और पैसा खर्च नहीं करना पड़ता. यही वजह है कि इलाज के दौरान अधिकांश लोग इसी इलाके में रहना पसंद करते हैं.

धतकीडीह में रहने के लिए अलग-अलग जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प मौजूद हैं. यहां एक कमरे से लेकर दो और तीन कमरे वाले फ्लैट आसानी से मिल जाते हैं. किराए की शुरुआत लगभग 5 हजार रुपये प्रतिमाह से होती है, जबकि बेहतर सुविधाओं वाले फुल फर्निश्ड फ्लैट का किराया 15 हजार रुपये या उससे अधिक तक जा सकता है. परिवार के आकार और जरूरत के अनुसार लोग अपने लिए उपयुक्त आवास चुन सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन फ्लैट और कमरों में आमतौर पर बेड, पंखा, अलमारी, किचन की सुविधा, बिजली और पानी जैसी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहती हैं. कई जगहों पर गैस चूल्हा, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान भी दिए जाते हैं. इससे मरीज के परिजनों को नया सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और वे आराम से अपना समय बिता सकते हैं. लंबी अवधि तक रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होती है.

धतकीडीह की एक और खासियत इसकी लोकेशन है. यह इलाका अस्पतालों से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां से ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य परिवहन साधन आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा आसपास बाजार, मेडिकल स्टोर, किराना दुकानें, रेस्टोरेंट और अन्य जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध हैं. इससे बाहर से आए लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रसिद्ध जमशेदपुर में धतकीडीह क्षेत्र मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है. अस्पताल के नजदीक रहने की सुविधा, उचित किराया और जरूरी सुविधाओं से लैस कमरे व फ्लैट लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं. यही कारण है कि इलाज के लिए शहर आने वाले कई परिवार धतकीडीह को अपना अस्थायी ठिकाना बनाकर आरामदायक तरीके से इलाज की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top