भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हरिणधुकड़ी गांव के तारिणी मंदिर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई विपत्तारिणी पूजा




धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ प्रखंड के हरिणधुकड़ी गांव के मां तारिणी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी नकुल मान्ना ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सभी संकटों से रक्षा की कामना की। पूजा के दौरान भक्तों ने व्रत रखा, मां की आराधना की तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा में भाग लिया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top